देश छोड़कर भाग सकते हैं गायत्री, हवाईअड्डों पर अलर्ट जारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 मार्च 2017, 11:13 AM (IST)

अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। दुष्कर्म व पास्को एक्ट में फंसे यूपी के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत उनके अन्य साथी देश छोड़कर न भाग जाएं इसके लिए पुलिस ने सभी के पासपोर्ट शीघ्र निरस्त करने की कवायद तेज कर दी है। वहीं गायत्री के देश छोड़कर भागने के अंदेशे के चलते देशभर के हवाईअड्डों को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि प्रजापति को देश छोड़कर जाने से रोकने के लिए उनके खिलाफ जल्द ही लैटर ऑफ कैंसेलेशन खोला जाएगा। इसके अलावा सभी हवाई अड्डों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

क्या होता है लैटर ऑफ कैंसेलेशन
लैटर ऑफ कैंसेलेशन का इस्तेमाल किसी भी संदिग्ध के देश छोड़ने के संभावित प्रयास के प्रति आव्रजन अधिकारियों को सचेत करना होता है। जब भी संदिग्ध का पासपोर्ट बाहर जाने के किसी भी स्थान पर आव्रजन मंजूरी के लिए आता है तो कंप्यूटर की स्क्रीन पर चेतावनी जारी होती है कि अधिकारी उस व्यक्ति को आगे नहीं जाने दे।

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यूपी की नेपाल से लगने वाली सीमा की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र सीमा बल को भी अलर्ट किया गया है।
वहीं सूत्रों ने बताया कि गायत्री समेत अन्य आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में हैं।

[ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]