बस स्टैंड से पुलिस चौकी हटाने का आदेश

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 मार्च 2017, 09:28 AM (IST)

गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज के बस स्टैंड की पुलिस हटाने का आदेश दिया है। रोडवेज ने बस स्टैंड के कंडम होने की बात कही है। हालांकि अभी तक पुलिस जवानों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि यहां 10 पुलिस के जवान ड्यूटी देते हैं। इसमें 1 सब इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज, व 2 एएसआई व 7 जवान शामिल हैं। पुलिस जवानों का कहना है कि अगर यहां से उन्हें हटने को कहा जा रहा है तो एक वैकल्पिक व्यवस्था भी देनी चाहिए। अन्यथा वे यहां से हटकर कहां जाएंगे।

वहीं रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यह जिम्मेवारी पुलिस डिपार्टमेंट की है फिलहाल तो उनके पास ही अधिकारी व ऑफिस की जगह नहीं है। बावजूद वे पुलिस को काफी समय दे चुके हैं। जीएम जयदीप कुमार ने बताया कि बस स्टैंड को घोषित किए जाने के बाद भी कुछ समय दिया गया। लेकिन अब इसे डिवेलप करने की दिशा में काम चल रहा है, जिस वजह से यह आदेश दिया गया है। वहीं चौकी इंचार्ज एसआई देवेंद्र मान का कहना है कि पहले उन्हें जगह दी जाए जिसके बाद ही वे यहां खाली करेंगे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]