राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के सदर बाजार में प्रजापत समाज की कुई के पास शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंच एवं भाविप के संयुक्त तत्वाधान में पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान चला। इसमें युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया गया। हस्ताक्षर अभियान में करीब 460 से अधिक युवा एंव काश्तकारो ने उत्साह के साह हस्ताक्षर कर कुंवारिया को आने वाले बजट में नायब तहसील को तहसील में क्रमोन्नत में शामिल करवाने की मांग की।
भाविप के अध्यक्ष रामप्रकाश सोमानी व एडवोकेट महेश कुमार सेन ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब कुई के पास हस्ताक्षर काउन्टर लगाया गया जहां पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर का अभियान चला इस पर कस्बे सहित युवा एवं बुजुर्गों में जोश देखा गया हसतक्षर अभियान दोपहर तक चला।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]