बेहतर परिणाम देने की चुनौती को स्वीकार करे परिवहन निगम : सीएम

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 मार्च 2017, 5:34 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 105 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर परिवहन के बेड़े में शामिल कर दिया। इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर परिणाम देने की चुनौती स्वीकार करें और निगम को दूसरे राज्यों के निगमों और निजी बस संचालकों के साथ प्रतियोगिता में सफलता दिलवाएं।

उन्होंने कहा कि बसों के बेड़े में नई 500 बसें जुडऩे सहित निगम को 360 करोड़ रुपए की सहायता देने के बाद अब परिवहन निगम के पास स्वयं को साबित करने का मौका है। राजे ने कहा कि सडक़ संपर्क और नई सडक़ों के निर्माण में राजस्थान देश में अग्रणी है, आधारभूत ढांचे के विकास सहित दूसरे कई क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है और अब यात्री परिवहन सेवाओं में भी प्रदेश को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करेंगे।


[ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष आर्थिक सहायता दी है। अब निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का यह कर्तव्य है कि वे प्रतियोगिता में आएं और सफलता हासिल करें। आर्थिक स्थिति की चुनौती अभी भी बरकरार है, इसलिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। नई बसों को जो रूट आवंटित किए हैं वे बहुत अच्छे हैं, जिनके माध्यम से निगम को अच्छी आमदनी होगी।

संचालन में आई के इस्तेमाल को दें बढ़ावा
राजे ने पथ परिवहन के संचालन में आईटी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग के कमांड एंड कंट्रोल से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने बसों के रखरखाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक वर्ष बाद पथ परिवहन निगम की प्रगति के बारे में सार्वजनिक सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिससे यह पता चल सके कि निगम ने कितनी तरक्की की है।


[ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]

परिवहन एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने परिवहन निगम को 500 नई बसों की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक ये सभी बसें सडक़ पर आ जाएंगी, जिससे प्रदेश में यात्री परिवहन सेवाएं और बेहतर हो सकेंगी। राजस्थान राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के साथ-साथ राज्यमार्गों के विकास में देश का प्रथम राज्य है। प्रदेश में प्रतिदिन 16 किलोमीटर नई सडक़ों का निर्माण हो रहा है तथा हर रोज पांच नए गांव सडक़ नेटवर्क के जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में 20 हजार किलोमीटर सडक़ निर्माण के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए लक्ष्य को हमने तीन वर्ष में ही 21 हजार किलोमीटर सडक़ों का निर्माण कर पीछे छोड़ दिया है।


[ यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 5 मल्टी-एक्सल स्केनिया बसों तथा 100 ब्लू-लाइन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बसों में सवार होकर उनका अवलोकन भी किया। इस अवसर पर परिवहन आयुक्त तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, निगम के प्रबंध निदेशक राजेश यादव, परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

[ इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]