कैला देवी का प्रसिद्ध मेला 25 मार्च से

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 मार्च 2017, 5:27 PM (IST)

करौली। कैलादेवी तीर्थ का प्रसिद्ध मेला आगामी 25 मार्च से शुरू होगा। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित प्रदेश के कई जिलो से करीब 50 लाख से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आएंगे। शुक्रवार को कैला देवी स्थित बड़ी धर्मशाला में जिले के प्रशासनिक अधिकारियो की बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर मनोज शर्मा के निर्देशन में हुई बैठक में अधिकारियो को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर निर्देश जारी किए गए। इस बैठक में मंदिर प्रबंधक समिति को अवैध रूप से हो रहे अतिक्रमण हटाने सम्बन्धी आदेश दिए गए तथा सौन्दर्यीकरण बढ़ाने पर जोर दिया। इसके तहत कालीसिल नदी के किनारों की सफाई करने की बात कही गई। इसी प्रकार यातायात व्यवस्था पर रोडवेज प्रबंधक को बसों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के लिए एवं एसपी अनिल कयाल ने कानूनी व्यवस्था पर पुलिस अधिकारियो को सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]