छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में नक्सली हमले में 2 जवान शहीद,2 घायल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 मार्च 2017, 3:27 PM (IST)

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान समेत दो जवान शहीद हो गए हैं, वहीं दो अन्य जवान घायल है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेरली गांव के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है।

हमले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 10 वीं बटालियन का जवान हेमंत कुमार और जिला बल का सहायक आरक्षक दुब्बा राम शहीद हो गए हैं। वहीं सीएएफ 10 वीं बटालियन के जवान सहदेव रजवाड़े और सहायक आरक्षक मुड्डाराम हमले में घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिरतुर थाना क्षेत्र में बन रहे मिरतुर -गंगालूर मार्ग की सुरक्षा के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया था। दल जब चेरली गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में दो जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य घायल हो गए। नक्सली गोलीबारी के बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हमले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया है तथा शहीद जवानों के शवों और घायल जवानों को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।



[ इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

दल जब चेरली गांव के जंगल पहुंचा, तो नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। नक्सलियों की गोलीबारी के बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हमले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया है तथा शहीद जवान के शव और घायल जवान को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]