राजस्थान विधानसभा -मसूदा के 158 गांवों में पेयजल के लिए 172 करोड़ की स्वीकृति जारी - सुरेंद्र गोयल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 02 मार्च 2017, 5:36 PM (IST)

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने विधानसभा में गुरुवार को बताया कि फ्लोराइड नियंत्रण परियोजना भिनाय-मसूदा द्वितीय व तृतीय चरण योजनाओं का कार्य पूर्ण होने के साथ मसूदा पंचायत समिति के 158 गांवों में बीसलपुर परियोजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में परियोजना क्षेत्र अजमेर के अधीन मसूदा पंचायत समिति हेतु कोई भी योजना प्रस्तावित नहीं है। गोयल ने शून्यकाल में उठाए गए मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि फ्लोराइड नियंत्रण परियोजना भिनाय मसूदा प्रथम चरण के लिए 53.85 करोड़, द्वितीय चरण के लिए 47.95 करोड़ और तृतीय चरण के लिए 70.80 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। उन्होंने कहा कि 38 उच्च जलाशय और 18 भूतल जलाशय के साथ पाइपलाइन कार्य की स्वीकृतियों के अनुरूप कार्य करवाए गए हैं।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]