एक और एक्शन सीरीज की घोषणा, पहली फिल्म करण जौहर की ‘ड्राइव’

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 मार्च 2017, 11:02 PM (IST)

गत वर्ष बॉक्स आफिस पर 100 करोडी फिल्म देने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को एक बडी फिल्म मिली है। बताया जा रहा है कि आगे जाकर इस फिल्म की अन्य कडियां भी बनेंगी। यह बॉलीवुड की उन पॉपुलर सीरीज की तरह होगी, जिनकी कडियों को दर्शकों ने पसंद किया है और आगामी कडी का इंतजार कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म का निर्माण करण जौहर करने जा रहे हैं, जो एक वर्ष में कम से कम छह से आठ फिल्में बनाते हैं। करण जौहर की अगली फिल्म का नाम ‘ड्राइव’ होगा और इसमें सुशांत सिंह राजपूत के साथ जैकलीन फर्नांडिस हैं। तरुण मनसुखानी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। करण ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया। इस तस्वीर में सुशांत और जैकलीन पीछे हाथ में क्लैपर बोर्ड पकडे हुए नजर आ रहे हैं।

[ कहां गुम हो गई गोविंदा की हिरोइन, ओ लाल दुपट्टे वाली...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

वहीं तरुण मनसुखानी करीब 8 साल बाद वापसी कर रहे हैं और वह काफी एक्साइटेड भी है और अपनी इस एक्साइटमेंट को उन्होंने ट्विटर पर जाहिर भी किया। तरुण ने लिखा 7 साल 345 दिनों बाद मैं सेट पर वापस। तरुण मनसुखानी ने आखिरी बार फिल्म ‘दोस्ताना’ को निर्देशित किया था और यह फिल्म हिट भी हुई थी। वहीं फिल्म ‘ड्राइव’ के जरिए यह लोग एक एक्शन सीरिज लेकर आ रहे हैं। जैसाकि करण ने बताया कि यह पहली फिल्म है जिसकी फ्रैन्चाइज होगी। तो इस फिल्म के बारें में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस का देसी वर्जन हो सकती है या फिल्म धूम की तरह एक्शन वाली फिल्म होगी। सुशांत सिंह राजपूत की पिछले साल आई फिल्म एम एस धोनी में उन्होंने बहुत अच्छी एक्टिंग की थी। इसके अलावा इस साल उनकी फिल्म राबता रिलीज होगी। वहीं जैकलीन भी फिलहाल कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। जैकलीन बतौर जज टीवी पर डेब्यू भी कर चुकी हैं। वह डांस रियलिटी शो झलक दिख ला जा में करण जौहर के साथ नजर आई थीं। जल्द ही जैकलीन सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म रीलोडेड में दिखेंगी। फिल्म रीलोडेड भी एक्शन बेस्ड मूवी होगी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ जूही चावला क्यों कहा, मैं जितना हंसी हूं, उतनी रोई भी हूं ]