तमिलनाडु मेे कोला ड्रिंक्स का बहिष्कार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 मार्च 2017, 6:04 PM (IST)

चेन्नई। बहुराष्ट्रीय कोला कंपनियों द्वारा मुनाफे में भारी हिस्सेदारी देने के बावजूद तमिलनाडु संगनगालिन पेरामाइपू के करीब 70 फीसदी सदस्यों ने कोका कोला और पेप्सी ब्रांड की बिक्री बंद करने की घोषणा की है। व्यापार संगठन के एक शीर्ष नेता ने यह जानकारी दी।

व्यापार संगठन ने इससे पहले जनवरी में अपने सदस्यों से दो विदेशी कोला ब्रांड्स के बहिष्कार की गुजारिश की थी और उनसे ताजे जूस भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए गए पेय पदार्थो को बढ़ावा देने की गुजारिश की थी।

तमिलनाडु संगनगालिन पेरामाइपू (टीएनवीएसपी) के अध्यक्ष एएम विक्रम राजा ने बताया, दुकानदारों को विदेशी कोला ब्रांड्स के हर 10 क्रेट के साथ 3 से 5 क्रेट मुफ्त दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद हमारे 70 फीसदी सदस्यों ने नए स्टॉक का आर्डर नहीं किया और जो भी बेचे जा रहे हैं, वे पुराने स्टॉक हैं।

[ अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

एनवीएसपी के बैनर तले करीब 6,000 व्यापार संघ है जिनके राज्य में 15 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। राजा के मुताबिक घरेलू कोल्ड ड्रिंक उत्पादकों के साथ हुई बैठक में उन्हें आपूर्ति बढाने के लिए कहा गया।

इस दौरान उद्योग संगठन इंडियन बेवरेज एसोसिएशन (आईबीए) ने कोला कोला और पेप्सीको इंडिया के उत्पादों के बहिष्कार पर निराशा व्यक्त किया है। आईबीए ने कहा, यह बहिष्कार उपभोक्ताओं को विकल्प में से चुनने के अधिकार का भी उल्लंघन है। एक व्यापारी ने कहा, हमें भी यह चुनने का अधिकार है कि हम किस प्रकार के उत्पाद का स्टॉक करें। (आईएएनएस)

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]