कृति को पहले कभी यह पसंद नहीं था लेकिन अब...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 मार्च 2017, 2:42 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ को लेकर काफी उत्साहित है। कृति आज-कल अपनी इस फिल्म की डबिंग के मजे ले रही हैं। उनका कहना है कि पहले उन्हें यह सब पसंद नहीं था, लेकिन अब उन्हें यह भा रहा है।

कृति ने ट्विटर पर बताया, ‘‘डबिंग एक छोटे से शांत कमरे में पूरी फिल्म, एक-एक क्षण को फिर से जीने जैसा है। कभी यह पसंद नहीं था। लेकिन हैरत की बात है कि अब यह खूब भा रहा है।’’

[ जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

‘राब्ता’ एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें कृति अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ हैं। फिल्म नौ जून को रिलीज होगी। फिल्म का अधिकांश हिस्सा बुडापेस्ट में फिल्माया गया है। इसके अलावा, कृति फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में भी दिखाई देंगी।

[ B Special: 23 की उम्र में खुला किस्मत का ताला, अनिल कपूर की वजह से बदला नाम]

कृति सेनन ने 2014 में टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंथी’ के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अपने सफल डेब्यू के बाद कृति वरुण धवन के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और काजोल भी अहम भूमिका में थे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा! ]