कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं : हुड्डा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017, 8:40 PM (IST)

करनाल। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। मीडिया के नई पार्टी बनाने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेरी चार पीढ़ियां कांग्रेस में रही हैं। नई पार्टी बनाने का सवाल ही नहीं पैदा होता।
कुलदीप शर्मा ने कहा कि करनाल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जो पुतला जलाया गया है, यह कहीं न कहीं छोटी मानसिकता का प्रतीक है। यह राजनीति छात्रसंघ तक तो ठीक थी, लेकिन एक राजनीतिक को ऐसा नहीं करना चाहिए।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]