पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल ने किया खुद का बचाव, लगाई केवियट

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017, 7:02 PM (IST)

जयपुर। पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल ने पीएफ घोटाले के मामले में अपना बचाव कर लिया है। इसके लिए उन्होंनेे हाईकोर्ट में केविएट दायर की है। इस मामले में नगर निगम हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। यह घोटाला उन्हीं के कार्यकाल का है।
हाल ही पीएफ विभाग ने जयपुर नगर निगम को सफाई कर्मचारियों के बकाया पीएफ जमा नहीं कराने पर 23 करोड रूपये का नोटिस दिया है। हाईकोर्ट बिना उनका पक्ष सुने कोई फैसला नहीं दे इसके लिए हाईकोर्ट में केवियट लगाई है। पूर्व मेयर के एडवोकेट कुणाल रावत ने आज हाईकोर्ट में केवियट फाईल की है । पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल की शिकायत पर पीएफ द्वारा जांच उपरांत दिये गये आदेश के बाद निगम में खलबली मची हुई है । इस मामले में जयपुर नगर निगम हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है ताकि पीएफ के इस आदेश पर स्टे मिल जाये । इन्हीं सब परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व मेयर ने हाईकोर्ट में केवियट फाईल की है।

करीब ढाई वर्ष पहले पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल ने पीएफ, ईएसआई एवं सेवाकर विभाग में शिकायत की थी कि नगर नगम के सफाई ठेकदार और नगर निगम अस्थाई सफाईकर्मचारियों के पीएफ का पैसा जमा नहीं करा रहे हैं। नगर निगम से तीनों विभागों में जमा कराने के लिए पैसा वसूलने के बावजूद जमा नहीं कराया है। साथ ही तीनों विभाग ने इस बात की पुष्टि भी की थी और जयपुर नगर निगम व ठेकेदारों को नोटिस भी जारी किया था लेकिन यह राशि तीनों ही विभागों में जमा नहीं करवाई । पीएफ विभाग ने 7ए की कार्यवाही को निस्तारित करते हुए गत दिनों ही 23 करोड रूपये की राषि जयपुर नगर निगम को 15 दिनों में जमा कराने के आदेष दिये थे ये पैसा उन अस्थाई कर्मचारियों का है जिन्होंने सन् 2011 से 2014 के दौरान जयपुर नगर निगम में कार्य किया था ।

पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल ने कहा कि वे इस मामले की सीबीआई से जाॅंच करवाने की मांग कर चुकी है साथ ही शीघ्र ही ईएसआई व सेवाकर विभाग में भी इस आदेष की प्रति के साथ वे अधिकारियों से मिलेगी और पीएफ विभाग की जांच के उपरांत दिये गये आदेश के अनुसार ईएसआई व सेवाकर की डिमांड निकालकर जयपुर नगर निगम व ठेकेदारों से वसूलने की कार्यवाही करने के लिए मांग करेगी ।

ज्ञात रहे पीएफ विभाग ने तो इस प्रकरण की जाॅंच करके जयपुर नगर निगम व ठेकेदारों को दोषी मानते हुए डिमाण्ड निकाल दी है लेकिन अभी तक सेवाकर विभाग व ईएसआई विभाग ने कार्यवाही नहीं की है । पूर्व मेयर पहले ही सेवाकर विभाग व ईएसआई विभाग के अधिकारियों पर भी जयपुर नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में सम्मिलित होने का अंदेषा जता चुकी है और इसकी जाॅंच के लिए सीबीआई को पत्र भी लिख चुकी है ।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]