जैसलमेर। कोलड्रिंक्स में कीटाणु व उसको पीने से लोगों के बीमार होने की खबरें पहले भी आती रही है। ताजा मामला भीलवाड़ा में सामने आया है। यहां कोलड्रिंक्स पीने से दो बच्चों समेत एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते उन्हें जवाहिर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने माउंटेन ड्यू कोलड्रिंक्स की बोतल को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोलड्रिंक्स पीने वालों में एक युवक किशनाराम भील व दो बच्चे मंगल कौर व बलविंदर शामिल है। बच्चों की मां पार्वती का कहना है की घर पर मेहमान आए थे जो कि कोलड्रिंक्स की बोतल भी साथ लेकर आए थे। बच्चों ने वो ठंडा पीया और उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सुबह चार बजे बच्चे बेहोश हो गए। उनको जवाहिर अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के लिए उनको भर्ती कर लिया गया है। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल आकर कोलड्रिंक्स की बोतल को कब्ज़े में ले लिया। बोतल को देखने पर उस पर जो तारीख छपी है वह नवम्बर 2016 की है तथा उपयोग तिथि भी निकल चुकी है।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ देश के हर कोने से जोड़ेगी हमसफर ट्रेन]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]