कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र में युवक ने जहरीला पदार्थ खा जान दे दी। युवक द्वारा बताये जाने पर परिजन उसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। विजयनगर निवासी विपिन (30) विक्रम चालक थे। परिवार में पत्नी राधा बेटे दीपांशू और प्रियांशू है।
मृतक की पत्नी राधा के मुताबिक सोमवार सुबह विपिन रोजाना की तरह घर से निकले थे। दोपहर को वह जब घर पहुंचे तो उनकी उनकी एकदम से तबीयत बिगड़ने लगी। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर पति ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें फौरन इलाज के लिए हैलट अस्पताल भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काकादेव इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगा जान दी
कानपुर। कैंट थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगा जान दे दी। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छावनी के गंगाकुटी निवासी दीपक सिंह जेके काटन मिल में कर्मचारी है। परिवार में पत्नी नीलम सिंह (28) बेटा अभिनव बेटी अन्नया है। दीपक ने बताया कि रविवार देर शाम वह किसी रिश्तेदार के घर गये थे। देर शाम पड़ोसियों से सूचना मिली कि पत्नी से पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
जानकारी पर पहुंचे दीपक ने आनन फानन में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छावनी इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया। अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]