श्रीगंगानगर। जिला परिषद में हुए बीपीएल फर्जीवाड़े की जांच के बाद जिला परिषद सीईओ विश्राम मीना की ओर से निलम्बित मंत्रालयिक कर्मचारियों का मामला जोर पकड़ने लगा है। कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को रोष जताते हुए सीईओ मीणा को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की बहाली की मांग की। कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाए कि बीपीएल फर्जीवाड़े में जिन तीन कर्मचारियों को निलम्बित किया गया। उनमें एक कर्मचारी निर्दोष है। बावजूद इसके जिला परिषद सीईओ मीणा जानबूझकर उसे बहाल नहीं कर रहे है। वहीं यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रकरण में अधिकारी भी दोषी हैं, मगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि अधिकारियों को विभागीय जांच में बचाया गया है। कर्मचारियों ने निर्दोष कर्मचारी की जल्दी बहाली की मांग करते हुए चेतावनी दी कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से करवाई जाए। ताकि दोषी अधिकारियो की करतूत भी सामने आए।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]