शांतिपूर्वक निपटा मतदान, 5 बजे तक 60 फीसदी वोटिंग

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 27 फ़रवरी 2017, 8:27 PM (IST)

गोंडा। विधानसभा चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवी पाटन मण्डल के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जिले की सात सीटों पर सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग शाम पांच बजे तक चली। मण्डल में कुल 60 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकृत सूत्रों के अनुसार, गोंडा में 61.73, बहराइच में 59.5, बलरामपुर में 54.2 तथा श्रावस्ती में कुल 61.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

शाम पांच बजे मतदान खत्म होने तक गोंडा में कुल 61.73 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें गोंडा सदर में 56, तरबगंज में 59, मनकापुर में 57, कर्नलगंज में 58, कटरा में 59, मेहनौन में 60 तथा गौरा में 58 प्रतिशत मतदान हुआ। फीसदी वोटिंग हुई है।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और एसपी सुधीर कुमार सिंह भ्रमण कर मतदान केन्द्रों का जायजा लेते रहे। गोंडा जिले में 11 बजे तक कुल 22 फीसद मतदान हुआ, जिसमें विधान सभा क्षेत्र तरबगंज में 27, मनकापुर में 21, कर्नलगंज में 23, कटरा में 21, मेहनौन में 22, गोंडा सदर में 22 तथा गौरा में 19 प्रतिशत मतदान हुआ। गोंडा सदर विधानसभा सीट पर 12 बजे तक मतदान 39 प्रतिशत रहा, मेहनौन में यह आंकड़ा 48 फीसदी, गौरा सीट पर 48 प्रतिशत, मनकापुर में 48 प्रतिशत, तरबगंज में 45 प्रतिशत, कटरा बाजार में 50 प्रतिशत और कर्नलगंज में 48 प्रतिशत वोटिंग हुई।

इसी प्रकार दोपहर 1 बजे तक कुल 36.85 फीसदी मतदान हो चुका था, जिसमें तरबगंज में 35, मनकापुर में 39, कर्नलगंज में 41, कटरा में 37, मेहनौन में 37, सदर में 30 तथा गौरा 39 में प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि तीन बजे तक जिले के तरबगंज में 45, मनकापुर में 48, कर्नलगंज में 48, कटरा में 50, मेहनौन में 48, गोंडा सदर में 39 तथा गौरा में 48 प्रतिशत वोट पड़े थे।


गोंडा जिले के अभईपुर बेलसर बूथ पर ईवीएम तोड़ी गई। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी युवक अर्ध विक्षिप्त बताया जा रहा है। युवक की डाक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल किया गया रवाना। ईवीएम बदल कर मतदान शुरु कराया गया।

कर्नलगंज विधानसभा के बूथ संख्या 130 ग्राम रक्सड़िया में एवीएम मशीन ख़राब होने के कारण लगभग 30 मिनट मतदान बाधित रहा। मशीन ठीक कराकर फिलहाल मतदान जारी है। मेहनौन विस क्षेत्र के इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत बूथ संख्या 145 अयाह की ईवीएम हैंग कर रही थी। पीठासीन अधिकारी हरिलाल राम ने इसकी जानकारी फोन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी तब उनके आने पर मशीन ठीक हुई और 7 बजे की जगह 7:20 बजे से वोट पड़ने शुरू हुए। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लिया।

बलरामपुर जिले में शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने तक बलरामपुर में 52, तुलसीपुर में 54, गैसड़ी में 54 और उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 49 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 11 बजे तक 24.75 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें बलरामपुर में 24, तुलसीपुर में 26, गैसड़ी में 24 और उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 25 मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक बलरामपुर में 38, तुलसीपुर में 39, गैसड़ी में 39 और उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 39 मतदान हुआ। जिले में 3 बजे तक बलरामपुर में 43, तुलसीपुर में 45, गैसड़ी में 45 और उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 44 मतदान हो चुका था।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]