शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता का धन्यवाद

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 27 फ़रवरी 2017, 6:42 PM (IST)

फैजाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक ने जनपद में शान्ति, भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान के लिए जनता का धन्यवाद किया हैं। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को साधुवाद दिया है।

उन्होंने चुनाव कार्य में लगे सभी पीठासीन, मतदान अधिकारी, जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ वीडियो निगरानी टीम, सर्विलांस टीम सहित बाहर से आई फोर्स, स्थानीय पुलिस के जवान, होमगार्डस तथा जिला प्रशासन, विकास विभाग सहित समस्त विभाग के अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया हैं।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]