बिल नहीं भरने पर कई विभागों और सेवा केंद्रों का कनेक्शन कटा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 27 फ़रवरी 2017, 1:58 PM (IST)

श्री आनंदपुर साहिब। पंजाब पावरकॉम विभाग की ओर से बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए राज्य भर में बड़े स्तर पर शुरू की गई मुहिम के तहत श्री आनंदपुर साहिब , नूरपुरबेदी और नंगल क्षेत्र के ढाई दर्जन से अधिक सेवा केंद्रों समेत तहसील कंपलेक्स श्री आनंदपुर साहिब ह्यस्रद्व ऑफिस नंगल और कई विभागों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। लोगों को एक छत के तले प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह सेवा केंद्र कुछ माह पहले ही चालू किया गए थे। जिनके द्वारा बिजली के बिलों का भुगतान न करने के कारण पावर काम विभाग ने यह कठोर कदम उठाया है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]