सनी ने किमेल के साथ पेश किया ‘द लॉयन किंग’ का यादगार दृश्य

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 27 फ़रवरी 2017, 12:09 PM (IST)

लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में जारी 89वें अकादमी पुरस्कार समारोह के मेजबान जिमी किमेल और भारत के 18 वर्षीय अभिनेता सनी पवार ने लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म ‘द लॉयन किंग’ के दृश्य को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

किमेल ने सनी से पूछा कि क्या उसने 1994 में बनी ‘द लॉयन किंग’ देखी है तो इसके जवाब में सनी ने ‘हां’ कहा।

[ बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

इसके बाद सनी ने बेबी सिंबा और किमेल ने उसके पिता मुफासा का किरदार निभा, उस यागदार क्षण को पेश किया। इस दौरान किमेल ने सनी को हवा में उठा दिया।

[ B special: आंखों में बसता है मलिका-ए-हुस्न का नूरानी चेहरा]

गौरतलब है कि ‘लॉयन’ फिल्म के अभिनेता सनी फिल्म में सारू के बचपन का किरदार निभाकर लोकप्रिय हो गए हैं। सनी ने इससे पहले भी जनवरी में हुए गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ आज है सुपरस्टार लेकिन कभी थे अय्याश आशिक!]