भाजपा को जो मिला है उसमें हजारों कार्यकर्ताओं का खून पसीना

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 फ़रवरी 2017, 8:52 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के तीसरेे दिन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी ने वर्ग में आये कार्यकर्ताओं को ‘भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास ’’ विषय पर प्रकाश डाला तथा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. महेश चंद शर्मा ने ‘‘एकात्म मानववाद’’ एवं अर्थायाम’’, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने ‘‘पार्टी का वित्तीय प्रबंधन’’ विषय पर विचार व्यक्त किए।
26 फरवरी को वीर सावरकर की पुण्यतिथि होने के कारण प्रशिक्षण शिविर में वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजली दी गई।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने सत्र में सभी शिक्षार्थियों से जनसंघ से लेकर भाजपा के इतिहास की जानकारी मांगी, जिसका सही सही जवाब सभी ने दिया एवं कहा कि पार्टी के पुरोधाओं ने समय समय पर निर्मित ऐतिहासिक नारों से प्रशिक्षित किया।

[ इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कई बार आरोप लगाये जाते हैं कि आजादी के आंदोलन में जनसंघ और भाजपा की कोई भूमिका नहीं रही। जबकि जनसंघ का गठन 1951 में हुआ और उसके पश्चात् गोवा, दादर नागर हवेली, पांडीचेरी राज्यों को आजाद कराने में जनसंघ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 6 अप्रैल 1980 को जनता पार्टी से अलग होकर एक वैचारिक संस्थान का निर्माण हुआ। जिसें ‘‘भारतीय जनता पार्टी’’ कहा गया। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण, शाहबानो प्रकरण, बोफोर्स घोटाला, कश्मीर मसला, आंतकवाद आदि विषयों पर कई आंदोलन देश के सामने प्रस्तुत किये। 1996,1998,1999,2004 में पार्टी आगे बढ़ती रही परन्तु 2004 में पीछे रहने के बाद भी पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ता थका नहीं और आगे बढ़ने का संकल्प लिया। 10 साल के लम्बे संघर्ष के बाद 2014 में भारत के राजनीतिक इतिहास में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में बनी। विश्व में सबसे ज्यादा सदस्यता, भारत में सबसे अधिक सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री , भाजपा सरकार में है। यह सब जो भाजपा को मिला है उसमें कई हजारों कार्यकर्ताओं के खून पसीने से मिला है। उसमें सभी का परिश्रम एवं मेहनत लगी है। भाजपा का एक ही ध्येय है समृद्ध भारत - सम्मानित भारत। नेशन फस्ट, पार्टी सैंकिंड, सैल्फ लास्ट का सिद्धांत रखना चाहिए तथा भावना से पार्टी आगे बढ़ रही है। हम राजनीति में कमिशन नहीं, मिशन के लिए आये हैं। इसी उद्देश्य को लेकर जनसंध से भाजपा के नेताओं ने अपना मिशन पूरा किया है।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. महेश चंद शर्मा ने एकात्म मानववाद एवं अर्थायाम विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा संविधान की धारा 3 के अन्तर्गत एकात्म मानववाद में भाजपा का मूल दर्शन है। भारतीय जनसंध या भारतीय जनता पार्टी भारत को प्राचीन एवं सनातन राष्ट्र मानती है। पश्चिम की राष्ट्र राज्य परिकल्पना से पूरानी कल्पना भारत के सांस्कृति राष्ट्रवाद की है। इसके आधार पर देश की नीतियाॅं बननी चाहिए। वर्तमान सरकार द्वारा स्टेंडअप, स्टार्टअप, मुद्राधन, जनधन योजनाऐं जैसी है वैसी लागू कर पाते हैं तो यह भारत के स्वरोजगार क्षेत्र को ताकत देने वाले हैं। इन योजनाओं को ताकत देना स्वदेशी है इसको कमजोर करना विदेशी है।

[ इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग ]

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पार्टी का वित्तीय प्रबंधन विषय पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि आज हम असंख्य लोगों के बलिदान, अथक परिश्रम, सुद्ढ़ संगठनात्मक ढांचा, प्रखर राष्ट्रवादी नेतृत्व के कारण 10 से 11 करोड़ की सदस्यता वाली पार्टी बन गये हैं। अलग अलग प्रबंधन के अलावा पार्टी में वित्तीय प्रबंधन की दृष्टि से पार्टी किसी पर निर्भर न हो, अपनी स्वयं की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हो, हम कार्यकर्ताओं के माध्यम से आजीवन सहयोग निधि का प्रयोग गत कुछ वर्षो से करते आये हैं। पार्टी को अपनी संगठनात्मक व्यवस्थाओं के लिए किसी ओर पर निर्भर न रहना पड़े यही हेतु इस योजना के पीछे है।
अशोक परनामी ने वित्तीय प्रबंधन विषय पर कहा कि धनसंग्रह के साथ साथ महत्व का विषय है कि धनसंग्रह का हिसाब एवं लेखा जोखा रखा जाना। लधु धन संग्रह के माध्यम से भी कार्यकर्ताओं को धनसंग्रह के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। पार्टी के पास जमा होने वाला एक एक पैसे का हिसाब एवं रिकाॅर्ड रखना चाहिए, जो बहुत आवश्यक है। इसके अलावा 2 हजार रूपये से अधिक का चंदा कैशलेस डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना चाहिए।
सहकारिता विषय पर राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने विचार रखे कि और कहा कि सहकारिता एक जन आंदोलन है जिसमें हजारों लोगों की अप्रत्यक्ष रूप से भावनाओं के साथ सामाजिक, आर्थिक, सुरक्षा एवं उन्नति, परोक्षरूप से कार्यरत सहकारी नेतृत्व के हाथों में है।

[ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]