इंतजार खत्म जल्द रिलीज होगा बाहुबली-2 का ट्रेलर

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 फ़रवरी 2017, 4:33 PM (IST)

हाल ही में निर्देशक एस.एस.राजामौली की फिल्म बाहुबली-2 का मोशन पोस्टर जारी किया गया था। सोशल मीडिया पर जारी इस पोस्टर को मिले रिस्पांस को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने अब यह ठान लिया है कि ट्रेलर से पहले बाहुबली-2 से जुडे और भी नए पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज किये जायेंगे। इतना ही नहीं मार्च मध्य तक फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। उसके बाद फिल्म का प्रमोशन शुरू होगा। डीएनए अखबार को दिए गए इंटरव्यू में एस.एस. राजमोली ने बताया कि मिड मार्च तक फिल्म का ट्रेलर भी फैन्स के सामने आ जाएगा। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर के लिए भी एक खास इवेंट का आयोजन होगा।


[ तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

कुछ दिनों पहले यह खबरें आ रही थी कि शाहरुख खान की रईस के साथ बाहुबली 2 का ट्रेलर अटेच होगा। हालांकि, कुछ कारणों से यह हो नहीं पाया। फिल्म में काफी वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है जिसका काफी काम भी अब तक बचा है। इतना ही नहीं अभी 33 स्टूडियोज पर फिल्म के वीएफएक्स का काम चल रहा है, इस काम को फिल्म की डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए खत्म किया जाना चाहिए। बाहुबली-2 आगामी अप्रैल माह की 28 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ 38 साल छुपा था राज,अब जीनत ने किया राजकपूर को लेकर खुलासा]