करनाल। नगर निगम अब सड़कों की विशेष मरम्मत करने जा रहा है। इसके तहत सेक्टर-6, 7, 9 और रेलवे रोड की कारपेटिंग होगी। इस पर सवा दो करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। साथ ही शहर की लाईफ लाईन रेलवे रोड की सेंट्रल वर्ज पर कर्बस्टोन लगाने का कार्य भी प्रगति पर चल रहा है। जिस पर 30 लाख रूपए की लागत आएगी। ये सभी कार्य 15 मार्च तक पूरे होंगे। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ और निगम आयुक्त डॉ आदित्य दहिया ने शनिवार को संयुक्त रूप से रेलवे रोड व उक्त सेक्टरों की सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में निगम की ओर से कराए जा रहे सभी विकास कार्यों की जानकारी दी।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]