भारत कश्मीर मुद्दा सुलझाए-पाकिस्तान

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 फ़रवरी 2017, 2:17 PM (IST)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने भारत से कश्मीरी लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए कश्मीर मुद्दा सुलझाने की अपील की है। हुसैन ने शुक्रवार को कहा, भारत को कश्मीर के लोगों की भावनाओं को समझना चाहिए और उनके हितों को ध्यान में रखना चाहिए।

डॉन के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कैद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना की वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कश्मीर के लोगों पर पेलेट बंदूकों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया।

हुसैन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कश्मीरियों की मदद करने का आह्वान किया।

आईएएनएस

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ फिर जाना पड़ा सपना चौधरी को अस्पताल, इस बार ऐसा हुआ...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]