घर में ही फंदा लगाकर छात्र ने की आत्महत्या

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 फ़रवरी 2017, 11:55 AM (IST)

जालंधर। न्यू मॉडल हाउस के पिशोरिया मोहल्ला निवासी एक 11 वीं के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सतीश कुमार पुत्र सुमन लाल मूल निवासी बिहार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक के माता-पिता गांव गए हुए थे। शनिवार सुबह जब उसका मामा घर आया तो देखा कि भांजा फंदे से झूल रहा है। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार दो बाद से उसके पेपर प्रारंभ होने वाले थे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]