संघर्ष के कारण बढ़ी लोगों की परेशानी, नहीं मिल रही बसें

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017, 4:09 PM (IST)

पटियाला। हरियाणा की इनेलो पार्टी की और से आज पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर संघर्ष किया जाना है जिस को लेकर जहां दोनों राज्यो की पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है वही दोनों राज्यो के लोगों को सफर करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि पटियाला से हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। बस स्टैण्ड पर बसों के लिए परेशान यात्रियों की अपील है कि सरकार जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकाले। जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो।

[# आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]