गांव के युवकों ने लड़की को मारा चाकू

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017, 3:47 PM (IST)

हाथरस। गांव नगला कलू में एक लड़की को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालात में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ रैफर कर दिया गया। गांव के ही एक युवक पर उसे घायल करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

हाथरस के गांव नगला कलू के राजन सिंह की 18 साल की बेटी पूनम को आज चाकू मारकर घायल कर दिया गया। उसे चाकू मारने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है।

डीएसपी मनीषा सिंह ने बताया कि लड़की को किसने चाकू मारा है, इसमें अभी विरोधाभास है। मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।

[# वैलेंटाइन डे पर 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, वायरल वीडियो से खुला मामला]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

लड़की को अलीगढ़ रैफर किया गया है।

[# शादी कर साथ रहने मथुरा छोड़ चली गईं दोनों सहेलियां]