बरसाना में लट्‌ठमार होली मनाने की तैयारी पर प्रशासन ने ली बैठक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017, 2:20 PM (IST)

मथुरा। बरसाने की लट्‌ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है। यहां की लट्‌ठमार होली में कोई परेशानी न आए श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो उसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। उसके लिए प्रशासन ने एक बैठक की जिसमें कई निर्णय लिए गए। जानिए क्या है पूरी तैयारी।

होली के मौके पर बरसाने के नंदगांव में कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी विभाग के अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। इस होली में दूरदराज के लोग भी आते है। बुधवार को एसडीएम गोवर्धन एनपी सिंह और सीओ गोवर्धन अवनीश कुमार ने बरसाना में विभिन्न विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की।

9 जोनों में बरसाना को बांटा जायेगा


बैठक के बाद अधिकारियों ने बताया कि बरसाना को 9 जोनों में बांटा जाएगा। पार्किंग की अच्छी व्यवस्था की गई है। मेले को खराब करने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। आंखों में गुलाल डालने और महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले लोगों पर भी नजर रहेंगी। बेरों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान साफ सफाई और पेयजल के लिए नगर पंचायत कर्मियों को भी निर्देशित किया गया। पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों को सड़कों के गड्ढे भरने के लिए निर्देशित किया गया ।

[# खास खबर Exclusive: दल तो मिले ही, दिल भी मिल गए ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]