बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म के प्रचार का एक अलग और नया तरीका निकाला है। वह अपनी अगामी फिल्म ‘फिल्लौरी’ के लिए प्रशंसकों के साथ वाट्स एप पर जुड़ी हैं। फिल्म के प्रचार के सिलसिले में वह हर सप्ताह प्रशंसकों से बात करेंगी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शिखा कपूर ने बताया, ‘हम अपनी फिल्म को लेकर लगातार नए विचार तैयार करते रहना चाहते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म से जुड़ सकें।’
इस फिल्म में अनुष्का भूत का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इस नए प्रचार तरीके के लिए अपना निजी नंबर शशि के नाम से रजिस्टर कराया है, जो फिल्म में उनके किरदार का नाम है। वह वाट्सएप के वीडियो कॉलिंग फीचर से प्रशंसकों के साथ बात करेंगी।
यह नंबर 9867473178 है। प्रशंसकों को अपने वाट्स एप कॉन्टैक्ट में शशि को जोड़ना होगा, जिसके बाद उन्हें शशि से सीधे जुड़ने का मौका मिल जाएगा।
[# बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा! ]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
फैंस को अपने वाट्सऐप कॉन्टैक्ट में शशि को जोड़ना होगा। जिसके बाद
उन्हें डायरेक्ट एक्सेस मिल जाएगी। यह नंबर फिल्म के प्रचार अभियान के
दौरान लगातार यूज किया जाएगा। इसी के जरिए उन्हें फिल्म से जुड़े सभी तरह
के प्रमोशनल कंटेट तक एक्सेस हो जाएगी। इस आइडिया के बारे में आगे बताते
हुए कपूर ने कहा कि फिल्लौरी की कहानी काफी यूनिक है जिसमें लीड एक्टर ने
एक दोस्ताना भूत की भूमिका निभाई है।
[# रेखा और अफेयर्स, क्यों किया था पति ने सुसाइड!]
इसी वजह से हमें एक ऐसे अभियान को
करने का आइडिया आया जो किसी सपने जैसा और यूनिक हो।
फिल्म के
प्रचार अभियान के दौरान यह नंबर लगातार उपयोग किया जाएगा। इसे फिल्म
प्रमोशनल का नया तरीका माना जा रहा है। अन्शई लाल निर्देशित ‘फिल्लौरी’ 24
मार्च को रिलीज होगी।