ड्यूटी से लौट रहे 2 कार्मिकों की सड़क हादसे में मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017, 1:25 PM (IST)

हाथरस। जिले के थाना हाथरसगेट क्षेत्र में NH-93 पर गांव रुहेरी के निकट बीती रात को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक सरकारी कर्मचारी थे। हादसे के बाद गांव वालों में आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार हादसे में जीतेन्द्र और नीरज गौरव की मौत हुई है। दोनों हाथरस एमजी पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना केंद्र से अपनी ड्यूटी समाप्त करके बाइक से वापस अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे। उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई जिसमे एक की मौके पर मौत हो गयी और दूसरे ने जिला अस्पताल में अपना दम तोडा। मृतकों के नाम जीतेन्द्र और नीरज गौरव बताये गए हैं।

[# यूपी चुनाव: विरोधियों की घेराबंदी में फंसे वजीर, पढें खास रिपोर्ट]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]