संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिक की मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017, 10:40 AM (IST)

रूपनगर। रुपनगर में रहने वाली नाबालिक लडक़ी राबिया की संदिग्ध अवस्था में मौत होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रूपनगर के प्रेम नगर आसरो की रहने वाली राबिया 14 साल पुत्री स्वर्गीय शौकत अली को गंभीर हालत में रूपनगर के सिविल अस्पताल में लाया गया था , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी। वह अकसर बीमार रहा करती थी। उसके चाचा ने बताया कि रूपनगर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

[# आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]