बाइकसवारों ने मारी महिला को गोली, पति पर आरोप

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017, 10:26 AM (IST)

रेवाड़ी। शहर के सरस्वती विहार क्षेत्र में दो बाइक सवारों ने एक महिला को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार घटना उस समय की है जब 30 वर्षीय महिला ज्योति बेटे को लेकर स्कूल जा रही थी। पुलिस के अनुसार महिला का अपने पति अजय के साथ तलाक का केस चल रहा है। अब महिला के पति पर ही गोली चलाने का आरोप लगा है। उसका पति कंवाली गांव का रहने वाला है। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[# हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]