एडीएम सिटी ने अफसरों के साथ महाशिवरात्रि का खाका किया तैयार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 फ़रवरी 2017, 11:57 PM (IST)

कानपुर। महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खीचने के लिए एडीएम सिटी ने बैठक की। बैठक में प्रमुख मंदिरों के क्षेत्रो के थानेदारों का सुरक्षा व्यवस्था के दिशा निर्देश दिये।

एडीएम सिटी केपी सिंह ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और तैयारियों के लिए बैठक की। बैठक के परमर मंदिर के महंत रमेश्पुरी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के पुजारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई क्षेत्रों के थानेदार पहुंचे। एडीएम सिटी केपी सिंह ने परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर,जागेश्वर मंदिर सहित अन्य बड़े मंदिरों को तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा की साथ ही वहां पर उपस्थित परमट मंदिर के महंत रमेशपुरी से बातचीत की।

इस दौरान चुनाव के कारण फोर्स नहीं होने का मुद्दा भी मंदिरों की तरफ से उठाया गया तो एडीएम सिटी ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी को आश्वासन दिया। शिवरात्रि के दिन मंदिरों मे सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जायेगी किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं एडीएम सिटी केपी सिंह ने वहां उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों और सम्बन्धिन थानेदारों को मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सजग रहने की हिदायत दी।

[# विधायक बनने की दौड़ में खड़े इस प्रत्याशी को नहीं पता MLA की फुल फॉर्म]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]