नाबालिग लड़की से छेड़-छाड़, मामला दर्ज

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 फ़रवरी 2017, 11:25 PM (IST)

नूंह। चंदेनी गांव में दस वर्षीय नाबालिग लड़की से एक युवक द्वारा जबरन छेड़-छाड़ करने का मामला सामने आया है। लड़की मां की शिकायत पर जिला महिला पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की मां निवासी चंदेनी ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी दो बेटी 18 फरवरी को खेत पर गई हुई थी। खेत पर गांव का युवक भी पंहुच गया। युवक ने मेरी लड़की को जबरन अपने सरसों के खेतों में ले गया। युवक ने मेरी लड़की के साथ जबरन दुर्ष्कम करने का प्रयास किया,लड़की ने अपनी इज्जत बचाने के लिए शोर मचा दिया। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर पंहुच गए लेकिन उक्त आरोपी लड़की को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। इस घटना की सूचना जब मुझे व मेरे परिवार को मिली तो मेरे परिवार ने आरोपी लड़के के पिता व उसके परिवार वालों को उलहाना दिया तो लड़के के परिवार ने उल्टा मेरे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला पुलिस थाना प्रभारी कमलेश कुमारी ने बताया कि पीड़ीत लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोष्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी गांव से फरार है।

[# ड्रेस पसंद नहीं आई तो पति ने चबाई पत्नी की नाक ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]