यूपी:चौथे चरण का मतदान गुरू को

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 फ़रवरी 2017, 10:45 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 12 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान क़डी सुरक्षा के बीच गुरूवार सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। चौथे चरण में 680 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जबकि तीन लाख से अधिक युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौथे चरण में 12 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इस दौरान 1,84,82,166 करोड मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1,00,31,093 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 84,50,039 है। थर्ड जेंडर की संख्या 1,034 है। मतदान सुबह 7़ 00 बजे शुरू होकर सायं 5 बजे तक चलेगा।

[# इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

सबसे ज्यादा मतदाता ललितपुर विधान सभा क्षेत्र में हैं। इस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 4,53,162 है जबकि सबसे कम मतदाता 241 अयाहशाह (फतेहपुर) विधान सभा क्षेत्र में 2,60,439 हैं। चौथे चरण में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 91,507 है। मतदान केन्द्रों की संख्या 12,492 है जबकि 19487 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 680 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 61 है। सबसे अधिक 26 प्रत्याशी इलाहाबाद उत्तरी सीट पर हैं। सबसे कम 6 प्रत्याशी खागा विधानसभा (फतेहपुर), कुंडा (प्रतापगढ) और मंझनपुर (कौशाम्बी) में है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस चरण में 3,26,473 (18-19 वर्ष) युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चौथे चरण में मतदेय स्थलों पर 1308 डिजिटल कैमरा तथा 991 वीडियो कैमरा की व्यवस्था की गई है।
(आईएएनएस)

[# यूपी चुनाव: क्या इस बार कोई गुल खिलाएंगे चुनाव पूर्व हुए गठबंधन?]