राजहंस को रास आ रही है वागड़ की आबोहवा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 फ़रवरी 2017, 10:36 PM (IST)

बांसवाड़ा। गुजरात के कच्छ के रन में प्रजनन करने वाले सुंदर पक्षी राजहंस (फ्लेमिंगों) को इन दिनों वागड़ अंचल की आबोहवा खूब रास आ रही है। ये पक्षी इन दिनों माही बैक वॉटर में जलक्रीड़ारत हैं। पर्यावरण प्रेमियों व बर्ड वॉचर के लिए इन पक्षियों की बड़ी तादाद में यहां उपस्थिति बेहद सुकूनदायी बनी हुई है। लंबी खूबसूरत टांगों और गुलाबी रंग की आकर्षक चोंच वाले इन पक्षियों को राजहंस, हंसावर और फ्लेमिंगों के नाम से जाना जाता है। यह खूबसूरत पक्षी प्रवासी पक्षियों में सबसे बाद में आने वाला पक्षी है।

भारत में फ्लेमिंगों की एकमात्र चिन्हित प्रजनन स्थली के रूप में ख्यातनाम ग्रेट रन ऑफ कच्छ तक प्रजनन के लिए पहुंचने की यात्रा दौरान देश-प्रदेश से गुजरते हुए ये फ्लेमिंगों पिछले वर्षों से वागड के कई जलस्रोतों पर दिखाई दे रहे हैं। लगभग पांच फीट ऊंचाई वाला फ्लेमिंगों पक्षियों का दल लाल रंग के पंखों पर काले रंग की किनारों के साथ आसमान में उड़ता है तो हर किसी को सम्मोहित करता है। कतारबद्ध होकर उड़ते फ्लेमिंगों जेट विमान सी उड़ान भरते हैं।

[# इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]