ऑपरेशन रोमियों के तहत मनचलों पर कस रही नकेल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 फ़रवरी 2017, 9:00 PM (IST)

चूरू। जिला मुख्यालय पर छेड़छाड़ की बढ़ती वारदातों को लेकर मिली शिकायतों के बाद चूरू पुलिस ने अब मनचलो पर ऑपरेशन रोमियो के माध्यम से नकेल कसना शुरू कर दिया है। एसपी राहुल बारहट के निर्देश पर 30 महिला कांस्टेबल की पांच टीमें गठित की गई हैं, जो मनचलों की जबरदस्त धरपकड़ कर रही है। शहर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने एवं फब्तियां कसने वाले मजनुओं को सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिस पकड रही है। बुधवार को महिला पुलिस ने महज एक घंटे में दो दर्जन से अधिक संदिग्धों और मनचलों को पकडा। गल्र्स कॉलेज, लोहिया कॉलेज, पार्क और स्कूलों के आस-पास यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा और उसके बाद इसे समय-समय पर चलाया जाता रहेगा।

[# परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]