वहीदा रहमान ने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में बांधा मन्नत का धागा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 फ़रवरी 2017, 7:12 PM (IST)

आगरा। अपने समय की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और पद्मश्री से सम्मानित वहीदा रहमान बुधवार को फतेहपुरसीकरी पहुंची। उन्होंने यहां शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी की। साथ ही मन्नत का धागा बांधा। इसके बाद जल्द मन्नत का धागा खोलने के लिए दोबारा आने का वादा भी क‍िया। पूरे समय वहीदा रहमान नकाब के साथ शाॅल ओढ़े नजर आईं।

वहीदा रहमान फि‍ल्मी जगत की जानी-मानी हस्ती रही हैं। गाइड, कमल, `रंग दे बसन्ती` और 15 पार्क एवेन्यु जैसी फिल्मों में अपनी कला का जौहर दिखा चुकी हैं। अभिनय के क्षेत्र में बेमिसाल प्रदर्शन के लिए उन्हें साल 1972 में पद्मश्री और साल 2011 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फि‍ल्मफेयर अवॉर्ड भी वहीदा को मिल चुका है।

[# यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी करती वहीदा रहमान। उन्होंने मन्नत का धागा भी बांधा।

पूरे समय वहीदा रहमान नकाब के साथ शाॅल ओढ़े नजर आईं।

[# यूपी चुनाव: ये कैसा गठबंधन? कई सीटों पर सपा व कांग्रेस प्रत्याशी आमने-सामने]