तमिलनाडु:विश्वासमत के खिलाफ भूख हडताल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 फ़रवरी 2017, 6:06 PM (IST)

तिरचिरापल्ली। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने बुधवार को एक दिन की भूख हडताल पर बैठे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री इदापड्डी के पलानीसामी के 18 फरवरी को विश्वास मत हासिल करने को विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए पहले से ही पूरे तमिलनाडु में अनशन पर बैठे हैं।

स्टालिन और पार्टी के वरिष्ठ नेता केएन नेहरू ने यहां के उजहवार संधाई मैदान में सुबह नौ बजे भूख हडताल शुरू की। आईयूएमएल के नेता केएम कादेर मोहिदीन और जीके वासन के नेतृत्व वाले संगठन तमिल मानीला कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अनशन में शामिल हुए।

[# यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने 19 फरवरी को कहा था कि उनके पार्टी के विधायकों को विधानसभा से दबावपूर्वक बाहर कर देने के बाद विश्वास मत हासिल करना परंपराओं और सदन के नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि द्रमुक के विधायकों को वॉच ऎंड वार्ड के कर्मियों ने जबरदस्ती बाहर किया था। यह भूख हडताल लोकतंत्र की हत्या के विरोध में है।

उधर, विश्वासमत के खिलाफ डीएमके की अर्जी पर मद्रास हाईकोर्ट में अब 27 फरवरी को सुनवाई होगी।

[# यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों ]