कंगना का बड़बोलापन पड़ रहा भारी, शाहरूख ने किया फिल्म से इंकार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 फ़रवरी 2017, 4:35 PM (IST)

बाॅलीवुड की क्वीन कंगना अपने बड़बोलेपन के लिए जानी जाती हैं लेकिन अब लगता है कि उनका यही बड़बोलापन उनके लिए हानिकारक साबित हो रहा है। खबरे आई थी कि बाॅलीवुड किंग शाहरुख खान और फिल्म ऐक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में एकसाथ काम कर सकते हैं। लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दोनों ऐक्टर्स के साथ लेकर फिल्म नहीं बना रहे हैं। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि कंगना और शाहरुख संजय की दो अलग-अलग फिल्मों में काम करेंगे।
दरअसल बात ये है कि संजय लीला भंसाली अपनी दो फिल्मों की स्क्रिप्ट के साथ शाहरुख के पास पहुंचे। उनमें से एक फिल्म की हीरोइन कंगना थी। जैसे ही शाहरुख को इस बारे में पता चला तो उन्होंने कंगना स्टारर फिल्म को छोड़कर दूसरी फिल्म चुन ली। शाहरुख के इस कदम से साफ है कि उन्हें कंगना का बड़बोलापन रास नहीं आया।


[# जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

गौरतलब है कि हाल हीम में कंगना ने टीवी शो कॉफी विद करण में जब पूछा की वो किस खान्स के साथ काम करना चाहती हैं तो इसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा था कि, उन्हें शाहरुख, सलमान और आमिर में से किसी खान की जरूरत नहीं है। मतलब साफ है कि वो फिल्मों में किसी भी खान के साथ काम नहीं करना चाहतीं। अब कंगना ने ये बात मजाक में कही या नहीं ये तो वो ही जानें लेकिन उनके इस बयान को शायद शाहरुख खान ने गंभीरता से ले लिया।

[# क्या आपने देखी काजोल की बेटी की सेल्फी, बेहद...]

कंगना रानौत का बड़बोलापन खुद उनके लिए खतरनाक साबित हो रहा है। एक तो पहले से ही उनके फिल्म इंडस्ट्री में दोस्त नहीं हैं और अब उनके करियर पर भी इसका असर पड़ने लगा है। वहीं फिल्मों में उनके सह कलाकार कंगना के इस रवैये से परेशान भी है। जी हां यही वजह है कि शाहिद कपूर भी कंगना के साथ फिल्म के प्रमोशन पर जाने से कतराते हैं।
कंगना, सैफ और शाहिद अभिनीत रंगून आगामी ​शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म द्वतीय विश्व युद्ध पर आधारित है।

[# फिल्मों से ज्यादा अफेयर्स के लिए रहीं सुर्खियों मे ]