कौशांबी:अखिलेश ने कहा, भाजपा ने यूपी को दिया धोखा, बसपा तो लड़ाई में ही नहीं

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017, 3:43 PM (IST)

कौशांबी। सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को इलाहाबाद के कौशांबी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान एक बार फिर उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ साइकिल की हैंडल में है। सपा का दिल बड़ा है इसलिए कांग्रेस का साथ दिया है।
अखिलेश ने दावा किया कि अगर यूपी में सपा की सरकार आती है तो गरीबों को राशन और पेंशन दी जायेगी। बगैर परीक्षा के 10 और 12वीं के बच्चों की पुलिस में भर्ती होगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने देश को धोखा दिया है और बसपा लड़ाई में ही नही है। बस विकास के नाम से हाथी बना दिए हैं। भाजपा ने कुछ नहीं किया।

[# यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद अखिलेश अपने जीत के प्रति आश्वस्त दिखते हैं, वहीं कांग्रेस भी अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है। चूंकि अखिलेश और राहुल दोनों युवा हैं, इसलिए उनका यह दावा है कि वे अपनी नयी सोच के साथ प्रदेश को आगे ले जायेंगे। हालांकि गठबंधन पर बसपा और भाजपा ने काफी हमले किये हैं और इसे अवसरवादी गठबंधन बताया है।
एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है