शिकोहाबाद। महानंदा एक्सप्रेस को शिकोहाबाद में चार घंटे तक रोके जाने से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को धैर्य जवाब दे गया। यात्रियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। यात्रियों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश था कि अन्य ट्रेनों को उसी ट्रैक से निकाला जा रहा है, लेकिन चार घंटे तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकी है कि महानंदा एक्सप्रेस को इतने घंटों तक क्यों रोका गया है। यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर स्लीपर रख दिया। इससे रेलवे ट्रैक पर चलने वाली अन्य ट्रेन में प्रभावित हो गईं। हावड़ा से दिल्ली तक का अप-डाउन ट्रेक पूरी तरह से जाम हो गया। काफी देर तक हंगामा होने के बाद कुछ यात्रियों ने पथराव करने की कोशिश भी की। जब पुलिस ने यात्रियों को ट्रैक से हटाने की कोशिश की, तो उस समय कुछ यात्रियों ने एक पुलिसकर्मी की पिटाई भी कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। काफी संख्या में पुलिस बल रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। यहां रेलवे अधिकारियों से भी बातचीत की गई। यात्रियों को काफी समझाने के बाद ट्रेक को खाली कराया जा सका।
[# श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]