ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017, 2:04 PM (IST)

अमेठी घर से ड्यूटी पर जा रहे स्कूटी सवार सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गम्भीर चोट आ जाने के कारण सिपाही ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार जनपद सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना अन्तर्गत सिरवारा गांव निवासी फहीम (48) जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ थाने में सिपाही के पद पर तैनात था। मंगलवार सुबह वो अपनी स्कूटी से सुल्तानपुर से निकला और ड्यूटी पर जा रहा था। तभी मुसाफिरखाना कोतवाली के कादूनाला एन.एच.आई. प्लांट के पास अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वो स्कूटी को लेकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इस बीच दुर्घटना में जहां स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं टक्कर से गम्भीर चोट आने के कारण सिपाही की घटना स्थल पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

[# चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]