श्रीगंगानगर। ओबीसी ग्राम्य स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी ) के तत्वावधान में जिला उद्योग केन्द्र, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं खादी ग्रामोद्योग कमीशन द्वारा चयनित उद्यमियों के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
संस्थान के निदेशक राजेन्द्र कुमार सहू ने प्रशिक्षणार्थियों का आह्वान किया कि अब वे स्वयं का कार्य करके स्वरोजगार से जुड़ें और सफल उद्यमी बनें। कार्यकारी अधिकारी अशोक सिंघवी ने आरसेटी की सराहना करते हुए बताया कि आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए सफल उद्यमी के तरीकों को अपनाते हुए कार्य कर सफल उद्यमी बनें।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विश्राम मीणा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद,
अशोक कुमार सिंघवी कार्यकारी अधिकारी ग्रामोद्योग कमीशन बीकानेर तथा
आरसेटी निदेशक श्रीगंगानगर ने संयुक्त रूप से आरसेटी के 26
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर प्रशिक्षण की जानकारी ली।
[# खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]