दुबई में होगा आगरा की सात हस्तियों का सम्मान

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017, 11:35 AM (IST)

आगरा। दुबई में देश की कई हस्तियों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई, अमेरिका, ओमान और पश्चिम अफ्रीका की हस्तियां भी सम्मानित की जाएंगी। यह जानकारी बऑलीवुड के निर्देशक और आगरा से ताल्लुक रखने वाले दुष्यंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा, समाज, संस्कृति और स्वयं के कार्यविशेष क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रखने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसेस ऑफ थाईलैंड मॉम लुंग राज दरासारी जयंकुरा, प्रिंस ऑफ दुबई शेख नहयान बिन हम्दान बिन मोहम्मद अल नहयान, मिस थाईलैंड कमाला कंपूना अयुथाया, सेंसर बोर्ड के सदस्य अतुल मोहन, योगेश लखानी आदि होंगे। इसके साथ ही आगरा मंडल से सात हस्तियों को चयन किया गया है।

[# यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]