रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन अधिवेशन में श्रम कानून संशोधन व श्रमिक मुद्दों पर हुई चर्चा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 फ़रवरी 2017, 9:41 PM (IST)

धौलपुर। राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन एटक शाखा धौलपुर की ओर से सोमवार को आयोजित 16वें अधिवेशन में श्रम कानूनों में किए जा रहे संशोधनों के साथ ही श्रमिक हित के कई मुददों पर चर्चा की गई। अधिवेशन केडी शास्त्री कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। इसके मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव कामरेड धर्मवीर चौधरी, जिलाध्यक्ष कामरेड लाखन सिंह त्यागी एवम प्रदेश सचिव एटक के राजेन्द्र सिंह सोलंकी रहे। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकारो की ओर से श्रमिक हितो के विपरीत किए जा रहे श्रम कानूनो में संशोधन का कर्मचारियों ने विरोध किया और मांगो सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिवेशन में नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर कामरेड गोपीचंद शर्मा सहित रोडवेज एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

[# इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]