कानपुर, 20 फरवरी । शहर में तीसरे चरण मेंं सियासी दंगल में उतारे गए प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया से जनपद में शुरू हुई राजनीतिक हलचल रविवार को मतदान के बाद खत्म हो गई। सोमवार को करीब एक महीने बाद शीत नजर आया। पार्टियों द्वारा अपनी-अपनी विधानसभा में बनाए गए चुनावी कार्यालय के साथ ही पार्टी कार्यालायों में भी सन्नाटा देखा गया।
मतदान के बाद अगले ही दिन जनपद में चल रही सियासी हलचल शांत दिखी। जहां कल तक भीड़ व शोरगुल होता नजर आ रहा था, उन पार्टियों के चुनावी कार्यालयों में ताला लटका नजर आया। जो कार्यालय खुले भी थे, वहां पर सिर्फ इक्का-दुक्का कार्यकर्ता दिखे। आपस में चर्चा कर रहे कार्यकर्ता अपने नेता की जीत सुनिश्चित होने का दावा भर रहे थे। शहर की 10 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन के साथ जोर शोर से चुनाव प्रचार शुरू हो गया था। प्रत्येक विधानसभा में भाजपा, बसपा और सपा कांग्रेस के गठबंधन सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना-अपना चुनावी कार्यालय बनाया गया था। जहां से अपने चुनाव की रणनीति सभी प्रत्याशी तय करमें जुटे हुए थे।
नामांकन के साथ खुले चुनावी कार्यालय में मतदान वाले दिन यानी रविवार तक कार्यकर्ताओं का मेला सा लगा हुआ था। प्रतिदिन चाहे वो सपा का कार्यालय हो या बसपा का सभी जगह नेता और कार्यकर्ता दिखाई पड़े रहे थे। चुनावी रणनीति और चर्चा के कारण इन कार्यालयों में सियासी पारा चढ़ा हुआ था। लेकिन मतदान होने के साथ इन कार्यालयों से सियासी पारा ठंडा हो गया। शहर की 10 विधानसभा में पार्टियों द्वारा बनाए गए चुनाव कार्यालय में ताला लटका मिला। गोविन्दनगर में भाजपा प्रत्याशी के सिंधी कालोनी में बने कार्यालय में ताला लगा था। यहीं हाल शास्त्री चौक पर बने कांग्रेस प्रत्याशी अम्बुज शुक्ला और बसपा प्रत्याशी निर्मल के कार्यालय का था। इसी तरह हर विधानसभा में आज चुनावी कार्यालय बंद मिले। नवीन मार्केट स्थित भाजपा सपा और बसपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा मिला। इसी तरह से तिलक हाल स्थित कांग्रेस के कार्यालय का हाल में भी यहीं नजर आया। खुले हुए कार्यालय में एक-दो ही कार्यकर्ता बैठे मिले।
[# खाने को लेकर बाराती और घरातियों में झगड़ा, बारातियों को बनाया बंधक]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]