इनेलो को पंजाब में नहर की खुदाई के लिए फावड़े नही चलाने देंगे:- तरुण चुघ

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 फ़रवरी 2017, 7:22 PM (IST)

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने इंडियण नेशनल लोकदल द्वारा 23 फरवरी को पंजाब में जाकर सतलुज यमुना लिंक नहर को चालू करने के आह्वान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब सरकार तथा पंजाब की जनता इनैलो के कार्यकर्ताओं को नहर के निर्माण के लिए फावड़े चलाने नही देगी।

चुघ ने कहा कि पंजाब के किसानों के पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी पानी नही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भाजपा अकाली सरकार द्वारा नहर निर्माण परियोजना के लिए अधिग्रहित की गयी जमीन किसानों को वापिस लौटाने का पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर दिए जाने के बाद सतलुज यमुना लिंक नहर बनाने का मुद्दा हमेशा के लिए समाप्त हो गया है। चुघ ने कहा कि इनैलो के नेता हरियाणा में राजनितिक जमीन तलाशने के लिए पंजाब में जाकर नहर निर्माण की बाते करना बंद करे अन्यथा पंजाब की जनता अपने किसानों के हित्तो के लिए लामबन्द होकर इसका शान्तिपूर्ण तरीके से पुरजोर विरोध करेगी।

[# आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]