स्पार्किंग से घाटी तालाब में लगी आग 3 बीघा में फैली

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 फ़रवरी 2017, 5:05 PM (IST)

राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के समीप घाटी गांव के तालाब में सोमवार दोपहर के समय अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग की सूचना राजसमंद नगरपालिका के अग्निशमन केन्द्र और पुलिस को दी।दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

सोमवार को क्षेत्र में दिनभर तेज हवा चलने से तालाब के बीच गुजर रही ढीली बिजली लाइन में स्पार्किग हुई। इस कारण घाटी तालाब में आग लग गई। आग तीन बीघा जमीन तक फैल गई, जिससे करीब दो तीन दर्जन विलायती बबूल भी आग के हवाले हो गए। तालाब में चारा भी जलकर राख हो गया।

[# रूस की युवती का आया कोटा के युवक पर दिल]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]