नूंह। जिले
के मरोड़ा गांव में रविवार को सुबह पति पत्नी ने आपसी कलह से निजात पाने
के लिए अपने आप को आग के हवाले कर दिया। आग का शोर सुनते ही पड़ोस में रहने
लोग भाग कर घटना स्थल पर पंहुच गए,सभी ग्रामीणों ने मिल कर बड़ी मुश्किल से
आग पर काबू पा कर जल रहे दम्पति को बचा लिया।
गंभीर रूप से घायल पति
पत्नी को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल से होते हुए सफदरजंग अस्पताल
दिल्ली भेजा गया है। जंहा उनकी हालत नाजूक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी
अनुसार पति कल्लू व पत्नी शहीदन के मध्य काफी समय से घरेलू कलह चल रहा था।
शनिवार रात को आपसी कलह के साथ सोए थे। रविवार सुबह लगभग 5 बजे पत्नी
शहीदन में मिटटी का तेल छिड़क कर आग लगा ली, पत्नी को आग से बचाने के लिए
पति कल्लू को आग ने अपनी चपेट में लेे लिया।
आग का शोर सुनकर पड़ौस में रहने
वाले सैकड़ो ग्रामीण कल्लू के घर आ पंहुचेे, सभी ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल
से आग पर काबू पाया। लेेकिन पति,पत्नी को आग ने काफी जला दिया है।
ग्रामीणों ने दोनों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया था।
दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए नल्हड़ कॉलेज से सबदरजंग अस्पताल दिल्ली
रैफर कर दिया है। जंहा दोनों की हालत नाजूक बनी हुई है। इस संबंध में नगीना
थाना प्रभारी रामकिशन बागड़ी ने बताया कि मामला पति पत्नी के बीच की लड़ाई
का है। अभी तक पुलिस के पास शिकायत नहीं आई है।
[# ड्रेस पसंद नहीं आई तो पति ने चबाई पत्नी की नाक ]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]