मुंशी ने किया दुष्कर्म का प्रयास तो किशोरी ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 फ़रवरी 2017, 11:34 AM (IST)

गाजियाबाद। विजयनगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया गया। जिसके बाद किशोरी ने बिल्डर के दबाव में आकर चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। किशोरी को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना विजयनगर के प्रताप विहार इलाके की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिल्डर समेत दो आरोपियों के खिलाफ रेप की कोशिश और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला एक बिल्डर का मुंशी है। जो किशोरी को घर का काम दिलाने के बहाने एक खाली फ्लैट में ले गया और वहां रेप की कोशिश कर डाली। घटना से आहत लड़की ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की।

हैरानी इस बात कि है कि रेप की कोशिश के मामले को दबाने के लिए बिल्डर ने एक सूट और एक मोबाइल फोन का पीड़िता के परिवार को ऑफर दिया था जिसको परिवार ने सिरे से नकार दिया। बिल्डर के इस रवैये से लड़की काफी आहत थी और उसने शनिवार दोपहर को चौथी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर डाली।


[# उप्र चुनाव: राजनीति के दंगल में जनता की चौखट पर राजघराने]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]


उधर मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बिल्डर कुणाल और उसके मुंशी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कुणाल को गिरफ्तार कर लिया है हांलाकि अजय अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

[# ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]